Breaking News

🔥 रहीमाबाद: शॉर्ट सर्किट ने बरपाया कहर; 5 बीघा फसल जलकर राख, 2 घंटे देरी से पहुँची फायर ब्रिगेड

 

[ लखनऊ ब्रेकिंग / खेत में अग्निकांड ]

ब्यूरो रिपोर्ट: आनंद कुमार, लखनऊ ✍️

रहीमाबाद, लखनऊ | 11 अप्रैल, 2026 किसान समाचार

खनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरगवा गांव में शनिवार को शॉर्ट सर्किट के कारण खेतों में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में किसानों की खून-पसीने की मेहनत से तैयार लगभग 5 बीघे की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दमकल विभाग की लापरवाही: ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी, लेकिन दमकल की गाड़ी करीब 2 घंटे देरी से मौके पर पहुँची। तब तक किसानों का भारी नुकसान हो चुका था। तिरगवा निवासी किसान शहाबुद्दीन, पप्पू, गुड्डू, राशिद खान और गफ्फार के खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।

मुआवजे की मांग: अग्निकांड के बाद प्रभावित किसानों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित किसानों ने तहसील प्रशासन से मौके का मुआयना कर उचित आर्थिक मुआवजे की मांग की है, ताकि वे इस भारी आर्थिक संकट से उबर सकें।

🧑‍🌾 प्रभावित किसान

शहाबुद्दीन, पप्पू, गुड्डू, राशिद खान एवं गफ्फार (तिरगवा निवासी)

📍 घटना का विवरण

• कारण: बिजली का शॉर्ट सर्किट.
• नुकसान: 5 बीघा खड़ी फसल खाक.
• क्षेत्र: तिरगवा गांव, रहीमाबाद.

#RahimabadNews #LucknowFire #FarmersLoss #BreakingNews #ShortCircuit #LucknowPolice #SachKiAwaz

Post a Comment

0 Comments