शाहजहाँपुर।
कोतवाली पुलिस टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया। भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम स्थल से बिछुड़ी दो बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार 15/16 अप्रैल 2026 की रात्रि में पीआरवी को सूचना मिली कि बरेली मोड़ पर आयोजित सावन कृपाल रूहानी मिशन के कार्यक्रम में भीड़ के दौरान साक्षी सिंह (12 वर्ष) एवं उपासना सिंह (16 वर्ष) अपने परिजनों से बिछुड़ गई हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम स्थल पर सार्वजनिक उद्घोषणा कराई। साथ ही आसपास के क्षेत्र में सक्रिय रूप से खोजबीन शुरू की गई।
पुलिस की मुस्तैदी और प्रयासों के चलते दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया और सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस मानवीय कार्य के लिए परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। शाहजहाँपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि वह जनसुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments