शाहजहाँपुर।
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार-प्रसार हेतु नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का उद्देश्य समाज में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर बरेली मोड़ होते हुए पुनः कॉलेज गेट पर समाप्त हुई इस पदयात्रा में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और जोशीले नारों के साथ प्रतिभागियों ने “नारी का सम्मान, देश का अभिमान” और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे संदेशों से वातावरण को जागरूकता से भर दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिलाओं को समान अधिकार और अवसर प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसकी महिलाओं की स्थिति से आंकी जाती है और महिलाओं के सशक्त हुए बिना राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है।
उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक संकल्प है। उन्होंने युवाओं से महिलाओं के प्रति सम्मान और सकारात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। इस दौरान प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. कमलेश गौतम, एनएसएस अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव, डॉ. बरखा सक्सेना, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. प्रांजल शाही, डॉ. दुर्गविजय, डॉ. निधि त्रिपाठी, कु. बृजलाली, डॉ. बृजनिवास, डॉ. शिवानी भारद्वाज सहित कॉलेज के शिक्षक, एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स और छात्राएं उपस्थित रहीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments