Breaking News

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 29 अप्रैल 2026। थाना सदर बाजार पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अभियुक्ता को अशफाक नगर तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 17 फरवरी 2026 को वादी राधेश्याम मिश्रा निवासी ग्राम बेहटा धीरा, थाना बेहटा गोकुल, जनपद हरदोई ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि दीपक कुमार शुक्ला, प्रिया गुप्ता, राजेश शुक्ला एवं रमेश शुक्ला ने उनकी पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसके कारण उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली।

इस संबंध में थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया।

दिनांक 29 अप्रैल 2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे की वांछित अभियुक्ता प्रिया गुप्ता बस अड्डे से रेलवे स्टेशन की ओर जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कांस्टेबल पवित्रा सिसोदिया की सहायता से अभियुक्ता को अशफाक नगर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्ता ने अपना नाम प्रिया गुप्ता पुत्री दिलीप कुमार गुप्ता, उम्र 27 वर्ष, मूल निवासी राजागांव खरौनी बासडीह रोड, थाना बासडीह, जनपद बलिया तथा वर्तमान पता रेलवे कॉलोनी परिसर, स्टेशन वाराणसी जंक्शन बताया।

पुलिस ने अभियुक्ता को विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments