शाहजहांपुर। निगोही रोड स्थित ए जेड खान स्कूल के पास संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को खाली कराने के आदेश के विरोध में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की टीम ने जिलाधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर केंद्र को यथास्थान संचालित रखने की मांग की है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि यह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कई वर्षों से घनी आबादी वाले क्षेत्र में संचालित हो रहा है, जिससे आसपास के लोगों को समय पर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि यदि स्वास्थ्य केंद्र को यहां से हटाया गया या खाली कराया गया, तो स्थानीय नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को उपचार के लिए दूर जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
व्यापार मंडल ने प्रशासन से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य केंद्र को वर्तमान स्थान पर ही संचालित रखने की मांग की है, ताकि आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments