शाहजहाँपुर, 29 अप्रैल 2026।
थाना मिर्जापुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को हत्या में प्रयुक्त फावड़ा (आला कत्ल) सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मिर्जापुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 28 अप्रैल 2026 को वादिनी श्रीमती ममता पुत्री क्षत्रपाल निवासी ग्राम नई बस्ती भौती, थाना मिर्जापुर ने थाना मिर्जापुर पर लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 0075/2026 धारा 103(1)/115(2)/352 बीएनएस के तहत क्षत्रपाल पुत्र मोतीलाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। 29 अप्रैल को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थी, तभी मुखबिर की सूचना पर आरोपी क्षत्रपाल को कलान रोड सौनेक तिराहे से रात करीब 2:35 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते वह अपनी पत्नी सोमवती से नाराज था। इसी आक्रोश में उसने फावड़े से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद उसने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा अपने मकान के पास पप्पू की बंद दुकानों के बरामदे के एक कोने में छिपा दिया था और फरार होने की तैयारी कर रहा था।
अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से फावड़ा बरामद कर कब्जे में ले लिया। आरोपी ने बरामद फावड़े की पहचान करते हुए बताया कि इसी से उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments