Breaking News

कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की सघन पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ व्यापक पैदल गश्त की गई। इस दौरान बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा।

जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments