Breaking News

😱 लखनऊ: कलयुगी बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को दिया जहर, अंतिम संस्कार के बाद खुला राज; अब खुदेगी कब्र


जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ | 10 अप्रैल, 2026 क्राइम ब्रेकिंग

खनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र के इब्राहिम गंज से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला ने अपने कथित प्रेमी (ननद के बेटे) के कहने पर अपनी ही 65 वर्षीय सास को रोटी में कीटनाशक मिलाकर मौत के घाट उतार दिया। मामला तब खुला जब मृतका के बेटे ने अपनी पत्नी और भांजे के खिलाफ हत्या की तहरीर दी।

रोटी में मिलाकर दिया जहर: ग्राम इब्राहिम गंज निवासी मनोज के अनुसार, 5 अप्रैल की शाम उसकी पत्नी शालिनी देवी ने अपनी सास शांति देवी को रोटी में फसल में डालने वाला कीटनाशक मिला कर दे दिया था। कीटनाशक खाने से वृद्धा की तबीयत बिगड़ी और 6 अप्रैल की रात उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने सामान्य मौत समझकर उनका अंतिम संस्कार कर शव जमीन में दफना दिया था।

अवैध संबंधों के चलते रची साजिश: आरोप है कि शालिनी का अपनी ननद के लड़के करन (निवासी उन्नाव) से प्रेम प्रसंग चल रहा है। करन के ही उकसावे पर शालिनी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। मनोज ने आज अपनी पत्नी शालिनी और भांजे करन के विरुद्ध मां को जहर देकर मारने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।

प्रशासनिक कार्रवाई: पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब मृतका के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिलाधिकारी से पत्राचार कर रही है, ताकि मौत के कारणों की वैज्ञानिक पुष्टि हो सके।

⚖️ नामजद आरोपी

• शालिनी देवी (पत्नी/बहू)
• करन (ननद का लड़का/प्रेमी)
• थाना: काकोरी, लखनऊ.

🚨 वर्तमान स्थिति

• अभियोग पंजीकृत किया गया.
• शव उखड़वाकर PM की तैयारी.
• वैधानिक कार्रवाई जारी है.

#LucknowCrime #KakoriPolice #MurderMystery #UPNews #BreakingNews #SachKiAwaz #CrimeNews

Post a Comment

0 Comments