शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना 08 एवं 09 अप्रैल को जनपद शाहजहाँपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री 08 अप्रैल को शाम 6:20 बजे अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ से स्टाफ कार द्वारा वाया सीतापुर प्रस्थान करेंगे और रात्रि 9:40 बजे शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम अतिथि गृह, गन्ना शोध परिषद में होगा।
09 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे वह बरतारा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र (क्षमता 2×5 एमवीए) के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे शहबाजनगर में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत सामुदायिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके अलावा दिनभर स्थानीय कार्यक्रमों एवं भ्रमण में हिस्सा लेंगे। शाम 5:00 बजे शाहजहाँपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 8:00 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।
शाहजहॉपुर
0 Comments