[ विकास का मॉडल / गोरखपुर ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने गृह जनपद गोरखपुर में विकास की रफ्तार का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने 'अमृत 2.0' मिशन के तहत महानगर में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहरों की सूरत बदलने और आम नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। 'अमृत 2.0' की योजनाएं न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी, बल्कि महानगर में 'ईज ऑफ लिविंग' (सुगम जीवन) के संकल्प को भी धरातल पर उतारेंगी।
गोरखपुर बना विकास का मॉडल: मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आज गोरखपुर महानगर उत्तर प्रदेश के विकासशील शहरों के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में उभर रहा है। पेयजल, सीवरेज और पार्कों के सौंदर्यीकरण जैसी परियोजनाओं के पूरा होने से जनजीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान सीएम ने निर्माण स्थल पर मौजूद इंजीनियरों और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर प्रशासन और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
"विकास की हर हलचल, आप तक - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments