Breaking News

लखनऊ: शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाला शातिर गौरव वर्मा गिरफ्तार; फोटो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे थे रुपये और लैपटॉप

[ अपराध एवं गिरफ्तारी / महिला सुरक्षा ]

ब्यूरो रिपोर्ट: रहमान अली, लखनऊ ✍️

गुडम्बा, लखनऊ | 15 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज

खनऊ के थाना गुडम्बा पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर धन उगाही करने वाले वांछित अभियुक्त गौरव वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

धोखाधड़ी और शोषण का मामला:

पीड़िता ने सितंबर 2025 में शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्त गौरव वर्मा ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता की तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उससे 10,000/- रुपये और उसका लैपटॉप भी ले लिया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया और सामान वापस मांगा, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

घेराबंदी कर कुर्सी रोड से दबोचा: थाना गुडम्बा पुलिस द्वारा निरंतर पतारसी और सुरागरसी की जा रही थी। आज दिनांक 15.05.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर विवेचक उ0नि0 देवेन्द्र सिंह की टीम ने कुर्सी रोड बेहटा के पास से आरोपी गौरव वर्मा (उम्र 25 वर्ष) को धर दबोचा। आरोपी मूल रूप से सीतापुर के विसंवा क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में गुडम्बा के पैकरामऊ में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 316(2) और 351(3) के तहत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

अभियुक्त का विवरण:
नाम: गौरव वर्मा पुत्र कृष्ण कुमार
निवासी: ग्राम कालूपुर, थाना विसंवा, जनपद सीतापुर (मूल पता)
अपराध: शादी का झांसा, शारीरिक शोषण एवं जान से मारने की धमकी
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक थाना गुडम्बा मय टीम
मिशन शक्ति: महिला अपराधों पर पुलिस का कड़ा प्रहार।

"महिलाओं की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता - सच की आवाज वेब न्यूज"

 

Post a Comment

0 Comments