[ महाभियान / जनगणना-2027 ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनगणना-2027 को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए शाहजहाँपुर प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में चार्ज ऑफिसर्स और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर 14 से 18 मई तक चलने वाले विशेष 'स्व-गणना' अभियान की रूपरेखा तय की। इस दौरान जिले के हर नागरिक को डिजिटल माध्यम और प्रपत्रों के जरिए खुद की गणना दर्ज करने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
टीचर्स और अधिकारियों की जिम्मेदारी: जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 14 मई को होने वाली पैरेंट्स मीटिंग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान भी शामिल हों। क्लास टीचर सुनिश्चित करें कि प्रत्येक बच्चे का परिवार अपना डाटा अनिवार्य रूप से भरे।
रैंकिंग और गुणवत्ता: सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की स्थिति सुदृढ़ करने के लिए सभी 106 नोडल अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोटेदारों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक कार्ड धारक की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
"बिना पक्षपात, हर खबर आप तक - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments