[ जनहित / किसान आंदोलन ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
पुवायां रोड पर मात्र 25 किलोमीटर की रेंज में दो टोल टैक्स बैरियर होने से क्षेत्र की जनता में भारी रोष व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन (परिवर्तनवादी) ने इसे आमजन पर आर्थिक बोझ बताते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने जिला प्रशासन से मुलाकात कर दोहरे टोल टैक्स को तत्काल समाप्त करने की मांग की है।
शाहजहाँपुर से पलिया नेशनल हाईवे पर 18 किमी दूर रजऊ व महमन्दपुर के बीच नया टोल बनाया गया है, जबकि पुवायां-बण्डा रोड पर पहले से टोल मौजूद है। इन दोनों के बीच की दूरी महज 25 किमी है। यूनियन की मांग है कि टोल के 5 किमी दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों को इस टैक्स से पूरी तरह मुक्त रखा जाए।
अंतिम चेतावनी: राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने दोटूक कहा कि यह दूसरी बार ज्ञापन दिया जा रहा है। यदि 15 मई तक समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो यूनियन भूख हड़ताल, धरना और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष मुकुट बिहारी यादव, खुशीराम राठौर, सौदान सिंह, सर्वेश कुमार राठौर, क्रांति सिंह, रामकुमार गौतम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रोजमर्रा के काम से शाहजहाँपुर आने-जाने वालों के लिए यह टोल 'जी का जंजाल' बन गया है।
"जनहित के लिए समर्पित - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments