Breaking News

शाहजहाँपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 26.32 करोड़ की खेल परियोजनाओं का होगा लोकार्पण, 18 जुलाई को पहुंचेंगे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जनपद के स्पोर्ट्स स्टेडियम, हथौड़ा में जीर्णोद्धार एवं आधुनिक खेल सुविधाओं के लोकार्पण का भव्य समारोह शनिवार, 18 जुलाई 2026 को प्रातः 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना होंगे, जो नवनिर्मित खेल सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे।

स्टेडियम का ₹10.36 करोड़ (1036.19 लाख) की लागत से जीर्णोद्धार उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया गया है। वहीं ₹15.96 करोड़ (1596.57 लाख) की लागत से 400 मीटर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक एवं आधुनिक तरणताल (स्विमिंग पूल) का निर्माण किया गया है।

लोकार्पण के बाद खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। स्टेडियम में विकसित प्रमुख सुविधाओं में—

  • 400 मीटर आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक
  • अत्याधुनिक स्विमिंग पूल
  • इंडोर बैडमिंटन हॉल
  • सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट
  • कबड्डी हॉल
  • मुख्य भवन
  • पवेलियन शेड
  • सेल्फी प्वाइंट

शामिल हैं।

यह स्टेडियम परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद नायक जदुनाथ सिंह के नाम पर स्थापित है। आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित होने से शाहजहाँपुर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments