Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस का जनशिकायत निस्तारण अभियान जारी, एक दिन में 15 शिकायतों का मौके पर किया समाधान

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद शाहजहाँपुर में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 16 जुलाई 2026 को पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर 15 शिकायतों का सफल निस्तारण किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान के अंतर्गत सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर अथवा घटनास्थल पर पहुंचकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं तथा दोनों पक्षों से बातचीत कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

अभियान के तहत प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को प्रतिदिन अपने सर्किल में कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी को दो स्थानों पर जाकर शिकायतों का मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

शाहजहाँपुर पुलिस का कहना है कि इस व्यवस्था से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाना या पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस स्वयं मौके पर पहुंचकर शिकायतों का समाधान करेगी तथा दोनों पक्षों से फीडबैक लेकर निस्तारण की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करेगी।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि जनशिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments