Breaking News

संभल में पुलिस लाइन, पीएसी बटालियन और इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट मुख्यालय का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

संभल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद संभल के समग्र विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बहजोई में आधुनिक पुलिस लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही जनपद में पीएसी की एक नई बटालियन का गठन तथा इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर का निर्माण भी प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल में बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रमुख मार्गों को फोर लेन एवं टू लेन सड़कों से जोड़ा जा रहा है। इससे जनपद में आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ और हरिद्वार से जोड़ते हुए प्रयागराज तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इससे पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क मजबूत होगा तथा व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक जनपद में आधारभूत संरचना को मजबूत कर विकास और सुशासन के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments