जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित मोहान रोड पर अर्श हॉस्पिटल के सामने खड़ी एक कार में लगभग 34 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UP 74 J 3400 में युवक का शव मिलने की सूचना पर पारा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments