ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता, सीतापुर ✍️सीतापुर। जनपद सीतापुर के सकरन विकासखंड अंतर्गत ग्राम सैमरा कुरौली में निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क पर करीब तीन फीट तक पानी और कीचड़ भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच एवं शीघ्र समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब 45 दिनों से सड़क खुदी हुई है, जिससे उसमें जलभराव हो गया है। कीचड़ और पानी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है तथा बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर घायल हो रहे हैं।
शिकायतकर्ताओं रामपाल, नत्थाराम, राजकुमार, दिनेश, राहुल सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई तथा सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराकर जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments