स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना पुवायाँ पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बैटरी, सिंचाई पाइप और सब्बल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 08 अगस्त 2026 को वादी की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 468/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त रंजीत पुत्र ईश्वरी प्रसाद, निवासी ग्राम खांडेपुर, थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत ने खेत में लगी झटका मशीन की बैटरी, सिंचाई पाइप एवं अन्य सामान चोरी किया।
पुलिस के मुताबिक वादी और उसके साथियों ने अभियुक्त रंजीत को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। थाना पुवायाँ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 01 बैटरी, 01 सिंचाई पाइप और 01 सब्बल बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, नकबजनी, आयुध अधिनियम एवं गिरोहबंद अधिनियम सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।
