एलएलबी में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आशुतोष बाजपेयी को मिला गोल्ड मेडल, कॉलेज और जिले का बढ़ाया मान

 

जिला संवाददाता, हरदोई ✍️

हरदोई। जनपद के अतरौली स्थित पंडित परमेश्वर दीन लॉ कॉलेज के छात्र आशुतोष बाजपेयी ने एलएलबी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त कर कॉलेज, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आशुतोष बाजपेयी को गोल्ड मेडल प्रदान किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी तथा उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी भी उपस्थित रहीं।

आशुतोष की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। पंडित परमेश्वर दीन लॉ कॉलेज के प्रबंधक डॉ. प्रमोद शुक्ला ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आशुतोष की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी शिक्षा और न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर कॉलेज एवं समाज का नाम रोशन करेंगे।

गोल्ड मेडल मिलने पर आशुतोष बाजपेयी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और कॉलेज परिवार को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post