धान खरीद से पहले किसान बनवाएं फार्मर आईडी, जिलाधिकारी ने जारी की अपील

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली धान खरीद को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद के किसानों से समय रहते फार्मर आईडी (किसान पंजीकरण) बनवाने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की उपज बेचने के लिए किसानों के पास किसान पंजीकरण/फार्मर आईडी होना अनिवार्य होगा। जिन किसानों के पास अभी तक फार्मर आईडी उपलब्ध नहीं है, वे स्वयं अपने मोबाइल फोन अथवा किसी साइबर कैफे के माध्यम से किसान पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि समय से पंजीकरण कराने पर किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी किसान अपनी फार्मर आईडी बनवाकर आगामी धान खरीद प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।

जिलाधिकारी ने किसानों से आग्रह किया कि वे निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण कर आवश्यक औपचारिकताएं समय रहते पूरी कर लें, ताकि अक्टूबर से शुरू होने वाली धान खरीद प्रक्रिया में उनकी उपज का विक्रय सुगमता से हो सके।

Previous Post Next Post