Breaking News

आवारा कुत्तों के हमले में हिरन की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

 

संवाददाता थाना माल, लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बाजार गांव में आवारा कुत्तों के हमले में एक हिरन की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दुख और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्तों के झुंड ने हिरन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे न केवल वन्यजीवों बल्कि आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान तथा वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments