शाहजहाँपुर। संविधान दिवस के अवसर पर आज थाना रोजा में कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक गंगा सिंह द्वारा समस्त स्टाफ को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अथक प्रयासों से 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया था तथा 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया।
कार्यक्रम में थाना रोजा के उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल सहित सभी सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे। प्रभारी निरीक्षक ने सभी को संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—का पालन करते हुए कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments