मेरठ। ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली
डीपीआरसी पांचली खुर्द, मेरठ में मंगलवार 25 नवंबर 2025 को बागपत जनपद के पंचायत सहायकों के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपनिदेशक पंचायत मेरठ मंडल के मार्गदर्शन में संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिन ग्राम सभा, ग्राम पंचायत का गठन, बैठक का कोरम, ग्राम पंचायतों की 6 स्थाई समितियों के कार्य, सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण (LSDG), पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स, राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार, ग्राम सचिवालय के अंतर्गत कॉमन सर्विस सेंटर संचालन, सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम तथा 15वें एवं पंचम राज्य वित्त आयोग की जानकारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
साथ ही मातृभूमि योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की कार्यप्रणाली समझाई गई।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रशिक्षक रेणु गौतम और निशा द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम में वरिष्ठ फैकल्टी चरन जीत सिंह मौजूद रहे।
यह प्रशिक्षण पंचायत सहायकों को जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कार्यों की दक्षता बढ़ाने और ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता व सुगमता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments