Breaking News

“यातायात माह–नवंबर 2025: जनपद शाहजहाँपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता का सफलतम अभियान संपन्न”


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

 पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर  के कुशल नेतृत्व में जनपद में पूरे माह यातायात माह–नवम्बर 2025 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता से जुड़े बहुआयामी कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न किए गए। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य—

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, नागरिकों में यातायात अनुशासन विकसित करना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना—रहा।

पूरे माह जनपद के थाना क्षेत्रों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक संस्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं बाजारों में जागरूकता, प्रवर्तन एवं सुधार से जुड़े व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए।


🅐 Education (शिक्षा एवं जनजागरूकता)

जागरूकता को जनआंदोलन का रूप देने हेतु व्यापक स्तर पर गतिविधियाँ आयोजित—

  • 57 स्कूल/कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम
  • 6735 छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता
  • 271 NCC/NSS कैडेट्स सम्मिलित
  • 06 नुक्कड़ नाटक, 57 संगोष्ठियाँ व गोष्ठियाँ
  • 39 निबंध, 39 चित्रकला, 42 क्विज प्रतियोगिताएँ
  • 99 प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत प्रतिभागी

प्रशिक्षण एवं जागरूकता:

  • चालक/परिचालक – 2605
  • ट्रैक्टर मालिक – 1250
  • ऑटो/ई-रिक्शा चालक – 2025
  • आमजन हेतु विशेष कार्यक्रम – 186 स्थान
  • जागरूक किए गए पैदल चलने वाले/आमजन – 11705

🅑 Enforcement (प्रवर्तन कार्यवाही)

सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सघन प्रवर्तन—

  • कुल चालान – 21,558
  • अधिरोपित शमन शुल्क – ₹2,23,26,500
  • अर्जित शमन शुल्क – ₹13,65,500
  • दोपहिया चालान – 17,991
  • चारपहिया वाहन – 1,812
  • तीनपहिया वाहन – 1,686
  • हेलमेट न लगाने पर – 15,352
  • सीट बेल्ट – 415
  • तीन सवारी – 1019
  • रॉन्ग साइड – 81
  • ओवरस्पीडिंग – 223
  • नो पार्किंग – 2234
  • बिना DL – 1738
  • मोबाइल से ड्राइविंग – 94
  • प्रेशर हॉर्न/ध्वनि प्रदूषण – 92
  • नशे में वाहन संचालन – 26

🅒 Engineering (अभियांत्रिकी एवं सुधार कार्य)

सुरक्षित सड़क निर्माण की दिशा में कार्य—

  • 23 दुर्घटना-ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्यवाही
  • आवश्यक चेतावनी/आपदा बोर्ड लगाए
  • अवैध कट बंद
  • ई-रिक्शा हेतु एकल मार्ग व्यवस्था
  • 1250 फ्लोरोसेंट/रिफ्लेक्टर लगाए गए
  • 38 यातायात संकेत चिन्ह स्थापित
  • 34 स्थानों पर सड़क गड्ढे भरवाए

🅓 Emergency Care / Police Training (आपातकालीन देखभाल)

  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा 90 पुलिसकर्मियों को फर्स्ट एड प्रशिक्षण
  • गोल्डन ऑवर सहायता— 09 प्रकरण
  • 21 घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध
  • प्रशिक्षित नागरिक/यातायात कर्मी — 200
  • राहवीर/गुड सेमैरिटन — 6565 जागरूक

🅔 Environment (पर्यावरण संरक्षण)

  • ध्वनि प्रदूषण/प्रेशर हॉर्न — 92 कार्यवाही
  • वायु प्रदूषण चालान — 74

🅕 Traffic Awareness Signature Drive

यातायात माह का सबसे प्रभावी जन-अभियान—
“ट्रैफिक अवेयरनेस सिग्नेचर ड्राइव”
जिसका नेतृत्व स्वयं श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय ने खिरनीबाग चौराहे पर किया।
नागरिकों ने संकल्प लिया—
“हम स्वयं भी सुरक्षित चलेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित रखेंगे।”


जनपद शाहजहाँपुर पुलिस का संदेश

“यातायात नियम केवल कानून नहीं—
जीवन, परिवार और भविष्य की सुरक्षा हैं।
सावधानी आपकी — सुरक्षा सभी की।”



Post a Comment

0 Comments