(ब्यूरो रिपोर्ट – कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ)
लखनऊ। थाना पारा क्षेत्र के हंसखेड़ा में पुलिस ने यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व हंसखेड़ा चौकी प्रभारी मुन्नालाल ने पुलिस टीम के साथ किया। यह कार्रवाई DCP पश्चिमी जोन विश्वजीत श्रीवास्तव तथा ACP काकोरी शकील अहमद के निर्देशन में की गई।
पैदल गश्त के दौरान अचानक शुरू किए गए अभियान में बिना हेलमेट, तीन सवारी तथा तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई और कई चालान काटे गए। थाना प्रभारी सुरेश कुमार के निर्देश पर चौकी प्रभारी मुन्नालाल, मनीष कुमार, हर्ष यादव और मोहम्मद नफीस दीवान ने संयुक्त रूप से चेकिंग की।
अभियान के दौरान बिना लाइसेंस, बिना वाहन कागजात तथा बिना हेलमेट चलने वाले चालकों के चालान किए गए। वहीं सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को भी चेतावनी दी गई। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को आवश्यक दस्तावेज रखने, हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
क्षेत्र में सक्रिय सुरक्षा व्यवस्था के लिए हंसखेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्नालाल की भूमिका की सराहना की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments