शाहजहाँपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में संलिप्त तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चार मोटरसाइकिलें, एक टीवीएस मोपेड तथा एक टूटी हुई मोटरसाइकिल (चेसिस व अन्य पुर्जों सहित) बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने इस सफल कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए निरंतर प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने सतर्कता एवं कुशल रणनीति के तहत इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे संगठित तरीके से मोटरसाइकिल चोरी कर उनके पुर्जे अलग-अलग कर बेचते थे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments