ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर सिंह कुम्भाणी सीतापुर ✍️
सकरन/सीतापुर: उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब भाजपा के कद्दावर नेता कपिल लोधी ने पार्टी छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस जॉइन करते हुए भाजपा को अलविदा कहा।
यह कदम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में उठाया गया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
कपिल लोधी भाजपा संगठन में सेक्टर प्रभारी और महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता के इस फैसले को भाजपा के लिए बड़ा संगठनात्मक झटका माना जा रहा है।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद कपिल लोधी ने कहा कि भाजपा जनहित से भटक चुकी है और कांग्रेस ही देश व प्रदेश को सही दिशा दे सकती है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान लोधी समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों से पहले यह दलबदल कांग्रेस को संगठनात्मक मजबूती देगा, वहीं सकरन–सीतापुर क्षेत्र में भाजपा की चुनौतियां बढ़ सकती हैं। कपिल लोधी का यह कदम प्रदेश की सियासत में नए समीकरणों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
सीतापुर
0 Comments