Breaking News

119 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर। जनपदीय एसओजी, सर्विलांस सेल एवं थाना सिंधौली की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 119 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिंधौली के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने प्राथमिक विद्यालय ग्राम कोरोकुईया के पास से दो अभियुक्तों—मोबीन खान निवासी ग्राम डेलखेड़ा, थाना निगोही (शाहजहाँपुर) तथा मो. हसीन खाँ उर्फ नन्नू निवासी फरीदापुर चौधरी, थाना इज्जतनगर (बरेली)—को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे स्मैक गुलाब उर्फ राशिद खाँ और उसके साथी भोला उर्फ तैमूर (दोनों निवासी थाना फरीदपुर, जिला बरेली) से लाए थे, जो उन्हें अधिक पैसे का लालच देकर तस्करी कराते थे। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं. 63/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

बरामदगी में मोबीन खान से लगभग 60 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल और 610 रुपये, जबकि मो. हसीन से 59 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल और 1210 रुपये बरामद हुए हैं।

इस कार्रवाई में एसओजी प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक नरगेश कुमार, उपनिरीक्षक अजीत सिंह तथा कांस्टेबल सचिन रावल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments