Breaking News

होली पर्व को लेकर पुवायाँ थाने में पीस कमेटी बैठक आयोजित, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना पुवायाँ परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक  पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें थाना पुलिस के साथ क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिक भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान होली पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सम्भ्रान्त व्यक्तियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्यौहारों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी रखी जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  ने थाना पुवायाँ पुलिस को निर्देशित किया कि नियमित भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखें और किसी भी अप्रिय स्थिति में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0 Comments