शाहजहाँपुर। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने आज महानगर क्षेत्र के रोशनगंज में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के समय क्षेत्र के निवासी भी उपस्थित रहे और सड़क निर्माण कार्य के प्रति अपनी अपेक्षाएँ व्यक्त कीं। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments