शाहजहाँपुर, 07 फरवरी 2026। मुख्य विकास अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने फरियादियों की शिकायतें व समस्याएँ गंभीरता से सुनीं तथा कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया, जबकि शेष प्रकरणों के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में अवैध कब्जा, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन आदि से संबंधित कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए तथा तहसील दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर त्वरित व गंभीर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से संतुष्टि का फीडबैक अवश्य लिया जाए।
भूमि व कब्जा संबंधी विवादों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी शिकायतकर्ता को एक ही मामले के लिए बार-बार तहसील दिवस में न आना पड़े।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जलालाबाद प्रभात राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, प्रभागीय वन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लखनऊ
0 Comments