शाहजहाँपुर, 07 फरवरी 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में तहसील पुवायाँ परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया, उपजिलाधिकारी पुवायाँ, क्षेत्राधिकारी पुवायाँ एवं तहसीलदार पुवायाँ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील क्षेत्र से आए नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का विभागवार परीक्षण कर कई प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया सहित उपस्थित अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने तथा पुलिस व राजस्व विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया गया।
अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए अपील की कि शिकायतें सही तथ्यों के साथ प्रस्तुत करें तथा शासन द्वारा निर्धारित विधिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन करें, जिससे समस्याओं का समयबद्ध समाधान संभव हो सके।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना सिंधौली, प्रभारी निरीक्षक थाना बण्डा, थानाध्यक्ष खुटार, अपराध निरीक्षक थाना पुवायाँ सहित राजस्व, विकास, विद्युत, ग्राम पंचायत, आपूर्ति आदि विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करना है, जिसे लेकर जिला प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments