Breaking News

₹9.12 लाख करोड़ का बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ, 16 फरवरी 2026:

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बजट को दूरदर्शी बताते हुए कहा कि ₹9.12 लाख करोड़ का यह बजट युवा, महिला, अन्नदाता और गरीब वर्ग की आकांक्षाओं को साकार करने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट राज्य के समग्र विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और प्रदेश के नवनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि युवाओं की ऊर्जा, क्षमता और नवाचार ही प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से जल्द ही ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।

सरकार का यह बजट सामाजिक समावेशन, आर्थिक सुदृढ़ता और विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments