लखनऊ: लखनऊ के काकोरी विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आदमपुर इंद्रवारा स्थित ऐतिहासिक कारें देव मंदिर परिसर में मंगलवार को भव्य धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकार एस.पी. सिंह चौहान के दो भांजों का ‘देवाई’ संस्कार पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। सोहासा अटवा कटैया (हरदोई) निवासी रोहित सिंह (पुत्र धर्मेंद्र सिंह एवं ऊषा सिंह) तथा गगांऊ संडीला (हरदोई) निवासी हर्षित सिंह (पुत्र स्व. सुनील सिंह एवं निशा सिंह) का विधिपूर्वक देवाई पूजन किया गया। प्रातः 11 बजे से पुजारियों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए। परिजनों ने कुल देवता के समक्ष नमन कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक उल्लास भी देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की थाप पर उपस्थित मेहमान झूम उठे और भक्तिमय गीतों के बीच नृत्य कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। पूरा मंदिर परिसर खुशी और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।
इस मांगलिक अवसर पर राजनीति, पत्रकारिता और समाजसेवा से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। प्रमुख रूप से ग्रामीण पत्रकार कल्याण समिति के चेयरमैन अरुण कुमार पांडेय (एडवोकेट), सतेंद्र सिंह चौहान, ज्ञान सिंह यादव, सब-इंस्पेक्टर सी.बी. सिंह, राजबाला रावत (पूर्व ब्लॉक प्रमुख, काकोरी), विजय श्री गौतम (भावी प्रत्याशी, मलिहाबाद विधानसभा) सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0 Comments