शाहजहाँपुर, 13 फरवरी 2026।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत व्यापक संयुक्त प्रशासनिक एवं पुलिस बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (ई), सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारीगण तथा नगर सर्किल के प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान होली पर्व एवं संबंधित आयोजनों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील स्थलों का चिन्हांकन, जुलूस मार्गों का सत्यापन, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, मिश्रित गश्त, ड्रोन एवं सीसीटीवी निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तथा अफवाहों पर त्वरित नियंत्रण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, वहीं पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमानुसार संचालन, शरारती तत्वों पर सतर्क निगरानी तथा पीस कमेटी बैठकों के माध्यम से जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।
साथ ही त्योहार के दौरान भ्रामक या भड़काऊ सूचनाएँ प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनपद प्रशासन एवं पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाएँ तथा किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
प्रशासन एवं पुलिस शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में त्योहार संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments