शाहजहाँपुर, 13 फरवरी 2026।
थाना जलालाबाद पुलिस ने अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 12 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना जलालाबाद पुलिस टीम ने भामाशाह पार्क मोड़ के पास से अमित कौशल उर्फ छोटू (27 वर्ष) निवासी सुभाषनगर, कानूनगोयान, कस्बा जलालाबाद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलालाबाद में मु0अ0सं0 65/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें एसएसआई सकतावत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments