Breaking News

मेरठ की क्रांति-धरा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

मेरठ: मेरठ की पावन क्रांति-धरा, बाबा औघड़नाथ जी की नगरी में आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ की इस ऐतिहासिक धरती से वह न केवल मेरठवासियों की ओर से, बल्कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को दुनिया के सबसे लोकप्रिय, यशस्वी और तपस्वी नेता बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है, और उत्तर प्रदेश भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

#रैपिडग्रोथ_की_रैपिडरेल

Post a Comment

0 Comments