स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर में आगामी होली पर्व को लेकर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर सर्किल क्षेत्र में व्यापक रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थापित प्रमुख चेकिंग प्वाइंटों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान केरुगंज, पुत्तुलात, हरदोई मोड़, बरेली मोड़ सहित अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। दोपहिया व चारपहिया वाहनों की तलाशी ली गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर पहचान पत्रों का सत्यापन कराया गया।
अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता और कार्यप्रणाली का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।
इसके साथ ही अवैध शराब, अवैध शस्त्र एवं नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस द्वारा यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि सभी चेकिंग प्वाइंटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रहें और ड्यूटी पर तैनात कर्मी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments