ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर लखनऊ ✍️
लखनऊ: लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र में क्रांति उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए सरोजिनी नगर थाने में ज्ञापन सौंपा।
संगठन का कहना है कि किसी भी हिंदू जाति या धर्म विशेष का नाम लेकर फिल्म निर्माण करना समाज की भावनाओं को आहत कर सकता है, इसलिए ऐसी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जानी चाहिए।
ज्ञापन देने पहुंचे क्रांति उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह यादव के नेतृत्व में अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष विशाल सिंह, विधानसभा सचिव कौशलेंद्र यादव, दरोगा खेड़ा बाजार अध्यक्ष सचिन यादव, उपाध्यक्ष मनोज यादव, महामंत्री गुड्डू यादव, मानसिंह यादव, शिवपाल यादव, दिवेश यादव, योगेंद्र यादव, बृजेश यादव तथा बेहटवा इकाई के महामंत्री कुलबीर यादव, रजनीश यादव, राकेश कुमार सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी फिल्म में जाति या धर्म विशेष का उल्लेख करते समय निर्माताओं और निर्देशकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि देश और समाज की एकता व सौहार्द्र पर कोई आंच न आए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि फिल्म की विषयवस्तु की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “यादव एकता जिंदाबाद” और “जय हिंद, जय क्रांति” के नारे लगाए। पुलिस प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments