ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर लखनऊ ✍️
लखनऊ: लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 23 फरवरी 2026 को कृष्ण विहार सेक्टर-डी स्थित छठ पूजा स्थल के पास नई सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।
यह सड़क सुजीत कुमार के मकान से राजेंद्र कुमार के घर तक बनाई जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम पार्षद गीता देवी गुप्ता द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। उन्होंने पार्षद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से राम शिरोमणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश, रामनिवास, चंद्र मोहन, सुधीर कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रभाकर श्रीवास्तव, अनिल सिंह, सत्यनारायण प्रजापति, अजीत सिंह, राकेश कुमार, गोविंद रावत, नर्मदा पांडे, रंजू यादव, संध्या सिंह, सरिता यादव, नेहा एवं अमित श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पार्षद गीता देवी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर रहती हैं और जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरोजिनी नगर में विकास कार्य आगे भी इसी तरह जारी रहेंगे।
क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और लोगों को दैनिक जीवन में सुविधा मिलेगी।
शाहजहांपुर
0 Comments