Breaking News

गौशाला कजरिनूरपुर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

निगोही विकास खंड क्षेत्र स्थित गौशाला कजरिनूरपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई गौवंशों पर टैग न लगे होने की स्थिति सामने आई।

इस पर संबंधित पशु चिकित्सक को निर्देशित किया गया कि सभी गौवंशों पर अनिवार्य रूप से टैग लगाए जाएं, जिससे उनकी पहचान एवं अभिलेखीकरण की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में हरे चारे एवं भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उसके उचित भंडारण के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा गौवंशों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा बीमार पशुओं के नियमित उपचार हेतु चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

प्रशासन द्वारा गौवंशों के संरक्षण एवं देखभाल को लेकर सतर्कता बरतने पर विशेष जोर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments