स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर जनपद के थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र में आगामी त्योहारों को लेकर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा, एडीएम (ई), क्षेत्राधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के साथ संपन्न हुई। इसमें स्थानीय संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए लोगों से अपील की कि सभी मिल-जुलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से मॉनिटरिंग, नियमित गश्त तथा सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
इसके साथ ही कार्यक्रम आयोजकों से अपील की गई कि वे कार्यक्रम की पूर्व सूचना दें, निर्धारित समय-सीमा का पालन करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि सभी के सहभाग से ही त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments