Breaking News

साइबर हेल्पडेस्क की तत्परता से ठगी के ₹15,129.88 पीड़ित के खाते में लौटे

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर की साइबर हेल्पडेस्क की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली। पुलिस के प्रयास से ₹15,129.88 की धनराशि विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

पुलिस के अनुसार, मोहमद मुस्ताक पुत्र राज अली, निवासी ग्राम दुवारिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 मई 2026 को उनके मोबाइल पर ₹32,000 खाते से कटने का संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना कोतवाली देहात की साइबर हेल्पडेस्क ने संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर तकनीकी जांच शुरू की और ठगी गई ₹15,129.88 की राशि को आरोपी के बैंक खाते में तत्काल होल्ड करा दिया।

पुलिस ने बताया कि बाद में माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर सभी विधिक औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके उपरांत संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी के सहयोग से ₹15,129.88 की राशि सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

पुलिस की अपील

बलरामपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार हों तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से ठगी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments