ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता, सीतापुर ✍️
सीतापुर (बिसवां)। लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में शनिवार को बिसवां स्थित शहीद पार्क में अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया कर्मियों द्वारा क्रमिक अनशन शुरू किया गया।
आयोजकों के अनुसार, यह अनशन नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा केंद्र सरकार द्वारा भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से संवाद स्थापित न किए जाने के विरोध में शुरू किया गया है।
आयोजकों ने बताया कि क्रमिक अनशन के पहले दिन 61 लोगों ने अपना समर्थन दर्ज कराया। अनशन में प्रमुख रूप से अश्वनी कुमार त्रिपाठी, इंद्रपाल वर्मा, क्षितिज मिश्रा, राजन मिश्रा, रजनीश मिश्रा, नईम अंसारी, आनंद मेहरोत्रा, आर.एन. सिंह, विजय अवस्थी, अनुग्रह गुप्ता एवं अनवर हबीब सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
अनशनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर संबंधित पक्षों द्वारा उचित संवाद एवं कार्रवाई किए जाने तक आंदोलन जारी रखने की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments