स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 5 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे प्रार्थिनी की भैंस का बच्चा गांव निवासी अरविन्द राजपूत के धान के खेत में चला गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर अरविन्द राजपूत ने महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा जातिसूचक शब्द कहे।
महिला का आरोप है कि उसके साथ मौजूद उसकी करीब 7 वर्षीय बेटी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
घटना के संबंध में पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना रोजा पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments