स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2026) के चतुर्थ संस्करण का आयोजन 25 से 29 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में जनपद के निर्यातकों, उद्यमियों एवं औद्योगिक इकाइयों को अपने उत्पादों और सेवाओं के प्रदर्शन तथा विपणन का अवसर मिलेगा।
जिला प्रशासन ने बताया कि इच्छुक निर्यातक, उद्यमी एवं औद्योगिक इकाइयाँ ट्रेड शो में प्रतिभाग करने के लिए 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (UPEPC) के पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए शुल्क जमा कर स्टॉल बुकिंग करनी होगी।
स्टॉल आवंटन, आवेदन प्रक्रिया अथवा अन्य किसी जानकारी एवं सहायता के लिए इच्छुक प्रतिभागी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, शाहजहाँपुर से संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन ने जनपद के अधिक से अधिक उद्यमियों एवं निर्यातकों से इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भाग लेकर अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजार तक पहुँचाने का आह्वान किया है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments