स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विभाग में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस पेंशनर्स पुलिस परिवार के सम्मानित एवं अभिन्न सदस्य हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से वर्तमान पुलिस बल को निरंतर प्रेरणा मिलती है।
बैठक के दौरान पुलिस पेंशनर्स ने अपनी समस्याओं, सुझावों और विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। पुलिस अधीक्षक ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस पेंशनर्स के हितों एवं कल्याण से जुड़े प्रत्येक विषय पर शाहजहाँपुर पुलिस सदैव संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध रहेगी। साथ ही कहा कि इस प्रकार की बैठकें पुलिस पेंशनर्स के साथ संवाद, समन्वय और पुलिस परिवार के प्रति अपनत्व एवं सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments