स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा घोषित सत्र 2025-26 के एम.एससी. (भौतिकी) परीक्षा परिणाम में स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। कॉलेज के सभी परीक्षार्थी सफल घोषित हुए और परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
कॉलेज की छात्रा मोनिका वर्मा ने 7.44 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रिया वर्मा ने 7.33 सीजीपीए के साथ द्वितीय तथा पूर्णिमा शर्मा ने 7.27 सीजीपीए प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। विभागाध्यक्ष डॉ. शिशिर शुक्ला सहित राजनंदन सिंह राजपूत, हर्ष पाराशरी, सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रशांत शर्मा, सुधाकर गुप्ता, रजनीश दीक्षित एवं देवेंद्र कुमार ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments