स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद बुलंदशहर में ₹574 करोड़ से अधिक लागत की 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक एवं चाबी, टूलकिट, आयुष्मान कार्ड, प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र तथा लैपटॉप वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास, डिजिटल सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा को नई गति दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से बुलंदशहर में सड़क, बुनियादी सुविधाओं और सार्वजनिक सेवाओं का विस्तार होगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'नया उत्तर प्रदेश' विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments